माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव शुरु

प्रतापगढ़ और आसपास के यात्रियों को दिल्ली, बिहार सहित प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी

17

Lucknow/Pratapgarh: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार से जनसाधारण एक्सप्रेस (13257/58) के ठहराव की शुरुआत हो गई है। इससे प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, बिहार सहित प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्टेशन पर पहली बार रुकी ट्रेन, यात्रियों के खिले चेहरे

Lucknow
Lucknow

दानापुर से आनंद विहार की ओर जा रही इस ट्रेन (13257) का पहली बार रात 22:05 बजे स्टेशन पर आगमन हुआ। इस दौरान यात्रियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके लिए स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। फिर दो मिनट बाद समयानुसार 22:07 बजे प्रतापगढ़ के सांसद शिव पाल सिंह पटेल और विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया।

यात्रियों से निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ शूरवीर सिंह चौहान और सीनियर DCM समर्थ गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

ठहराव का समय

13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस : 22:05 बजे आगमन/ 22:07 बजे प्रस्थान

13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस : 00:48 बजे आगमन/ 00:50 बजे प्रस्थान

Comments are closed.