Diwali 2026: 8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली, जानिए महालक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त

इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की होती है विशेष पूजा-अर्चना

20

Lucknow: रोशनी, उल्लास और समृद्धि का महापर्व दीपावली इस वर्ष 8 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। हर वर्ष यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही कई श्रद्धालु इंद्रदेव, कुबेर और महाकाली की भी आराधना करते हैं।

ज्योतिषाचार्य S.S. नागपाल ने दी जानकारी

यह जानकारी लखनऊ में अलीगंज स्थित स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य S.S. नागपाल ने दी। श्री नागपाल ने आगे बताया कि मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, धन, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

दीपावली रविवार को ही मनाया जाएगा

प्रातः 10:51 बजे से अमावस्या लग जाएगी, जो 9 नवंबर की सुबह 11:32 बजे तक रहेगी। ऐसे में दीपावली पर्व रविवार को स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग के साथ तुला राशि में चंद्रमा, बुध और सूर्य के संचरण से त्रिग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा प्रदोष काल, वृषभ लग्न और सिंह लग्न में करना व काली पूजा अमावस्या मध्य रात्रि में करना श्रेष्ठ है।

– व्यावसायिक स्थल (ऑफिस/दुकान) के लिए:
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:28 से 12:18 बजे तक और कुंभ लग्न दोपहर 1:19 से 2:39 बजे तक (स्थिर लग्न) पूजा करना श्रेष्ठ है।

– घर में पूजा के लिए:
प्रदोष काल सायंकाल 5:19 से 7:56 बजे तक व वृषभ लग्न सायंकाल 5:42 से 7:39 बजे तक है।

– सिंह लग्न: रात्रि 12:12 से 2:27 बजे तक (इष्ट साधना सिद्धि के लिए)

– महानिशिथ काल: रात्रिकाल 11:24 से 12:16 बजे तक (काली पूजा तथा तांत्रिक पूजा के लिए)

Comments are closed.