लोहिया संस्थान में अत्याधुनिक साइटोजेनेटिक्स लैब का उद्घाटन, अब ₹1,980 में होगी कैरियोटाइपिंग जांच

बाहर इस जांच का ₹5,000 तक लगता है शुल्क, संस्थान के निदेशक ने किया उद्घाटन

19

Lucknow: गोमती नगर स्थित लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. C.M. सिंह ने गुरुवार को अकादमिक ब्लॉक स्थित शरीर रचना विज्ञान विभाग में अत्याधुनिक साइटोजेनेटिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य मौजूद रहे।

लगातार बढ़ रहा है आनुवंशिक परीक्षणों का महत्व: निदेशक

Lucknow
Lucknow

निदेशक डॉ. C. M. सिंह ने कहा कि यह प्रयोगशाला संस्थान की रोगी-सेवा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा देगी। आधुनिक चिकित्सा में आनुवंशिक परीक्षणों का महत्व लगातार बढ़ रहा है और यह लैब कई जटिल रोगों के सटीक निदान व उपचार योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि संस्थान में यह सुविधा मिलने से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण जांच कम लागत पर मिलेगी और अन्य केंद्रों पर निर्भरता कम होगी।

किन विभागों को मिलेगा फायदा?

Lucknow
Lucknow

विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. राजन भटनागर ने बताया कि जेनेटिक परीक्षण आज विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में रोग निदान का अभिन्न अंग बन चुके हैं। नई प्रयोगशाला प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु रोग, मेडिसिन, एंडोक्राइनोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और रिप्रोडक्टिव मेडिसिन जैसे विभागों को क्रोमोसोमल असामान्यताओं, जन्मजात विकारों, विकासात्मक विलंब, बार-बार गर्भपात, बांझपन और विभिन्न आनुवंशिक सिंड्रोमों के निदान में सहायता देगी।

किफायती जांच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Lucknow
Lucknow

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि यह सुविधा मरीजों को समयबद्ध और किफायती जांच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकारी कुल सचिव डॉ. सुब्रतचंद्र ने अनुसंधान और उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाओं को सशक्त बनाने में लैब की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट मंच

एसोसिएट डीन डॉ. नवबीर पसरीचा ने कहा कि यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को आधुनिक जेनेटिक तकनीकों के अध्ययन व अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट मंच देगी।

₹1,980 में कैरियोटाइपिंग जांच

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम में बताया गया कि संस्थान में अब रक्त एवं अस्थि मज्जा की कैरियोटाइपिंग जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच संस्थान में मात्र ₹1,980 की रियायती दर पर उपलब्ध होगी, जबकि बाहर सामान्यतः इसके लिए ₹4,500 से ₹5,000 तक शुल्क लिया जाता है। इससे मरीजों को आर्थिक राहत के साथ सटीक और शीघ्र निदान भी मिल सकेगा।

Comments are closed.