IRITM लखनऊ व CRIS दिल्ली के बीच MoU, रेलवे में डिजिटल ट्रेनिंग और AI पर बढ़ेगा सहयोग

भारतीय रेल के डिजिटल परिवर्तन में अहम कदम

11

Lucknow: भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ और रेल सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS), नई दिल्ली के बीच क्षमता निर्माण, डिजिटल शिक्षण व तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।
IRITM के प्रोफेसर (प्रशासन) कृष्णा तिवारी ने यह जानकारी दी।

CRIS की ओर से संजीव कुमार और IRITM से शिशिर सोमवंशी ने किए हस्ताक्षर

MoU पर CRIS की ओर से महाप्रबंधक/मानव संसाधन विकास संजीव कुमार और IRITM की ओर से डीन शिशिर सोमवंशी ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर महानिदेशक, IRITM और CRIS के MD का अतिरिक्त प्रभार देख रहे जी.वी.एल. सत्य कुमार, अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी और संकाय सदस्य मौजूद रहे।

कई क्षेत्रों में होगा सहयोग

इस साझेदारी के तहत फैकल्टी एक्सचेंज, संयुक्त ट्रेनिंग प्रोग्राम, वर्कशॉप, केस स्टडी, लॉजिस्टिक्स, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, PPP मॉडल जैसे क्षेत्रों में सहयोग होगा।

आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगें तैयार

CRIS की ओर से लाइव पोर्टल्स तक पहुंच, MIS और AI Innovation Sandbox की सुविधा दी जाएगी। साथ ही IRITM के लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) के अपग्रेड और माइक्रो-लर्निंग मॉड्यूल विकसित किए जाएंगे। IRITM द्वारा CRIS कर्मचारियों के लिए आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे।

भारतीय रेल के डिजिटल परिवर्तन में अहम योगदान

महानिदेशक जी.वी.एल. सत्य कुमार ने कहा कि ये साझेदारी रेलवे परिचालन विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमताओं के समन्वय को बढ़ावा देगी और भारतीय रेल के डिजिटल परिवर्तन में अहम योगदान देगी।

Comments are closed.