लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों आदि में साफ़- सफाई के लिए किया गया जागरूक

8

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत मंगलवार को “स्वच्छ सार्वजनिक स्थल” विषय पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रयागराज संगम, प्रयाग जं., वाराणसी जं., लखनऊ, जंघई एवं माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों तथा मंडल कार्यालय, लखनऊ में सफाई मित्रों, कर्मचारियों, यात्रियों एवं आगंतुकों को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण व उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में कूड़ेदानों के निर्धारित उपयोग की दी गई जानकारी

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, इस दौरान नीले, हरे, लाल एवं काले कूड़ेदानों के निर्धारित उपयोग की जानकारी दी गई और विभिन्न प्रकार के कचरे को संबंधित कूड़ेदान में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।

Lucknow
Lucknow

रेलवे के अनुसार ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ का उद्देश्य केवल सफाई गतिविधियों तक सीमित न रहकर परिसरों में स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था विकसित करना, यात्रियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं बेहतर रेलवे वातावरण का निर्माण करना है।

परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील

Lucknow
Lucknow

रेलवे ने यात्रियों एवं आमजन से अपील की है कि वे परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग न करें तथा ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी’ के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Lucknow
Lucknow

Comments are closed.