उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ रेलगाड़ी’ अभियान शुरू

‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ पर फोकस

30

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने सोमवार को दी।

मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान

Lucknow
Lucknow

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, 21 और 22 सितंबर को चलने वाले इस अभियान का फोकस ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ पर है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों लखनऊ, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, प्रयाग जं., जौनपुर, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली और उन्नाव में विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है।

अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था पर भी जोर

Lucknow
Lucknow

वाटर बूथ, रेलवे ट्रैक और सर्कुलेटिंग एरिया को चमकाया जा रहा है। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था पर भी जोर है। 22 सितंबर को मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में ‘स्वच्छ रेलगाड़ी’ अभियान चलेगा, जिसमें कोचों, शौचालयों, लिनेन और पैंट्री कार की सफाई की जांच होगी।

यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव- DRM

Lucknow
Lucknow

DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ रेलगाड़ी यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देते हैं। सभी यात्री और रेलकर्मी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Comments are closed.