लखनऊ मंडल में पेयजल की गुणवत्ता पर पैनी नजर, रोजाना हो रही है जांच
सभी स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में किया जा रहा जांच
Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने यात्रियों और रेलकर्मियों को शुद्ध पेयजल देने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की है। मंडल के सभी स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में पानी की गुणवत्ता की रोजाना जांच हो रही है।
बड़े स्टेशनों पर हर महीने और छोटे पर हर 2 माह में बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट
सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, H&MI इंस्पेक्टर रोज हर वाटर सोर्स के शुरुआती और आखिरी पॉइंट से सैंपल लेकर क्लोरीन की मात्रा चेक कर रहे हैं। बड़े स्टेशनों पर हर महीने और छोटे स्टेशनों पर हर 2 महीने में बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है। हर 6 महीने में मानसून से पहले और बाद में पानी का केमिकल टेस्ट हो रहा है।
सैंपल फेल होने पर दोबारा जॉइंट सैंपलिंग और सुधार के निर्देश
सीनियर DCM ने बताया कि अगर कोई सैंपल फेल होता है तो तुरंत इंजीनियरिंग विभाग को सूचना देकर दोबारा जॉइंट सैंपलिंग और सुधार किया जाता है। रेलवे का दावा है कि इस व्यवस्था से यात्रियों को 100% सुरक्षित पीने का पानी मिलना सुनिश्चित होगा।
Comments are closed.