UPSRTC: UP Roadways में दिव्यांगजनों को अब QR Scan से मिलेगा फ्री टिकट
अब परिचालकों को हाथ से नहीं भरना पड़ेगा रजिस्टर, पूरी प्रक्रिया डिजिटल
Lucknow: उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों की बस यात्रा अब और आसान एवं पारदर्शी होने जा रही है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि UPSRTC की साधारण बसों में दिव्यांगजनों को निःशुल्क यात्रा के लिए ETIM मशीनों में नई सुविधा विकसित की गई है।
क्या है नई व्यवस्था?
अब परिचालक को हाथ से रजिस्टर नहीं भरना पड़ेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। परिचालक यात्री से Boarding और Alighting स्टॉप पूछकर ETIM मशीन में डालेगा। मशीन पर ‘दिव्यांगजन’ बटन पर क्लिक करेगा। यात्री के UDID कार्ड पर लगे QR Code को ETIM मशीन से स्कैन करेगा। स्कैन होते ही स्क्रीन पर यात्री का UDID नंबर, नाम, जन्मतिथि, दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत दिखेगा। Confirm करते ही 0 रुपये का टिकट प्रिंट हो जाएगा।
किसे कितने टिकट मिलेंगे?
– 40% से 80% दिव्यांगता होने पर 1 निःशुल्क टिकट
– 80% से अधिक दिव्यांगता होने पर 2 निःशुल्क टिकट (सहायक सहित)
पारदर्शी होगा सिस्टम- दयाशंकर सिंह
मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस फ्री टिकट की कीमत को बस के लोड फैक्टर और कंडक्टर के इंसेंटिव में जोड़ा जाएगा। AFC पोर्टल पर दिव्यांग यात्रियों का अलग डेटा भी रहेगा। अगर किसी कारण QR कोड स्कैन न हो, तो पहले की तरह ही यात्रा कराई जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे दिव्यांगजनों को त्वरित, सुगम और बिना किसी बहस के यात्रा मिलेगी।
Comments are closed.