यात्रियों को राहत: लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट में बढ़ेगी बर्थ, 20 से लगेगा Extra 3AC कोच
ट्रेन 12429/12430 में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच, टिकट मिलना होगा आसान
Lucknow: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12429/12430 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3AC) कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
लगेगा अतिरिक्त थर्ड AC कोच
सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, इसके अंतर्गत ट्रेन संख्या 12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 20 नवंबर 2026 को लखनऊ से तथा ट्रेन संख्या 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 21 नवंबर 2026 को नई दिल्ली से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इस अतिरिक्त कोच के लगने से यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और उन्हें यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। इसके बाद ट्रेन में कुल 22 कोच हो जाएंगे।
Comments are closed.