World Pharmacist Day 2026: लखनऊ में फार्मासिस्ट दिवस पर सेमिनार आज
इस वर्ष "स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना" थीम निर्धारित
Lucknow: विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा 25 सितंबर को लखनऊ स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस वर्ष FIP द्वारा घोषित थीम “Empowering pharmacists for healthier futures” यानी “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” है।
सेमिनार में ये महत्वपूर्ण मुख्य अतिथि होंगे शामिल
कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. H. N. त्रिपाठी एवं लखनऊ मंडल के अपर निदेशक व सिविल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. G. P. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सेमिनार में औषधि सुरक्षा, फार्माकोविजिलेंस, ADR रिपोर्टिंग, मेडिकेशन सेफ्टी और एंटीमाइक्रोबियल स्ट्यूअर्डशिप जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाला नहीं- सुनील यादव
फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष एवं यूपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुनील यादव ने कहा कि जहां औषधियां जीवन देती हैं, वहीं फार्मासिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं।फार्मासिस्ट औषधियों का विशेषज्ञ और महत्वपूर्ण ड्रग काउंसलर है।
यूपी में 2.5 लाख पंजीकृत फार्मासिस्ट, बावजूद नहीं हो रही भर्ती
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के लगभग 7500 पद हैं, जिनमें 1000 से अधिक खाली हैं, जबकि प्रदेश में 2.5 लाख पंजीकृत फार्मासिस्ट हैं। अस्पतालों में कार्यभार को देखते हुए कम से कम 10,000 पदों और फार्माकोविजिलेंस व क्लिनिकल फार्मासिस्ट के नए पदों के सृजन की आवश्यकता है।
Comments are closed.