स्वच्छता ही सेवा: उत्तर रेलवे ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

इस दौरान ग्लव्स, मास्क, गमबूट सहित PPE किट भी वितरित

118

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत बुधवार को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में लगे शिविरों में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

ग्लव्स, मास्क, गमबूट सहित PPE किट भी वितरित

Lucknow
Lucknow

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ खान-पान और कार्यस्थल पर सुरक्षा के उपाय बताए गए।  इस दौरान ग्लव्स, मास्क, गमबूट सहित PPE किट भी वितरित किए गए। प्रतापगढ़ में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 के तहत कचरे के पृथक्करण और निस्तारण की जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता आदि का दिया संदेश

Lucknow
Lucknow

वाराणसी जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, जल-ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एडीआरएम ब्रजेश यादव, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.