बारिश के बावजूद रस्तोगी हॉस्पिटल के निःशुल्क शिविर में उमड़े मरीज, 290 को मिला इलाज
PM मोदी के 'मन की बात' की तर्ज पर लगता है शिविर
Lucknow: भीषण बारिश की आशंका के बावजूद खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में रविवार को मासिक निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया।
‘मन की बात’ की तर्ज पर होता है इलाज
मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर अस्पताल हर माह के अंतिम रविवार को मरीजों के ‘तन की देखभाल’ के लिए यह शिविर आयोजित करता है।
इन वरिष्ठ चिकित्सकों ने दिया परामर्श
शिविर में KGMU के टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्य कांत, हड्डी के डॉ. A.K. पांडेय, न्यूरो सर्जन डॉ. G.K. मित्तल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज रस्तोगी और नेत्र के डॉ. सुमित रस्तोगी ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। अस्पताल के नियमित डॉक्टरों ने भी सहयोग किया।
290 मरीजों ने कराया पंजीकरण, 47 पैथोलॉजी जांचें निःशुल्क
शिविर में कुल 290 मरीजों ने पंजीकरण कराया और 47 पैथोलॉजी जांचें निःशुल्क की गईं। सभी मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी के अस्वस्थ होने के कारण डॉ. रवि रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, रितेश (अमित), प्रमोद, सुधीर, ब्रिजेंद्र, बालकृष्ण और दीपक यादव ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Comments are closed.