लखनऊ मंडल के 31 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए मिली बधाई

सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी साझा किए अपने सेवाकाल के अनुभव

150

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 31 रेलकर्मी 30 सितम्बर, बुधवार को अपनी सेवा पूरा कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।

कर्मचारियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर ने इन कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने सभी को उनकी दीर्घकालीन एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

किए गए योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई 

अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में किए गए योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी। मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र प्रदान किए गए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए

उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा बिताए अपने कार्यकाल को याद किया।

Comments are closed.