लखनऊ मंडल में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान, स्टेशनों पर हुआ श्रमदान

वाराणसी में मोटू-पतलू ने दिया स्वच्छता का संदेश, 500 किलो कचरा निस्तारित

116

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान चलाया गया। इसके तहत लखनऊ, वाराणसी जं., अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, जौनपुर, प्रयाग जं., प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव एवं शाहगंज समेत विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ, सामूहिक श्रमदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

DRM के नेतृत्व में ली गई स्वच्छता की शपथ

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, लखनऊ स्टेशन पर DRM सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद स्टेशन यार्ड के कानपुर छोर पर श्रमदान कर सफाई की गई। वाराणसी जं. पर ADRM बृजेश यादव, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं यात्रियों ने श्रमदान किया।

500 किलोग्राम कूड़ा-कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारित

Lucknow
Lucknow

वाराणसी की न्यू लोको कॉलोनी एवं TRD लोको कॉलोनी में भी व्यापक सफाई करते हुए लगभग 500 किलोग्राम कूड़ा-कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारित किया गया। यहां ‘मोटू-पतलू’ एवं ‘चिंपैंजी’ के कार्टून कैरेक्टर बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे और उनके माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई

Lucknow
Lucknow

जौनपुर स्टेशन व हेल्थ यूनिट परिसर में झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई के साथ लगभग 150 किलोग्राम कूड़ा-कचरा एकत्र कर निस्तारित किया गया। अयोध्या धाम एवं अयोध्या कैंट पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अयोध्या कैंट स्टेशन पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

रेलकर्मियों के साथ यात्रियों ने भी किया श्रमदान

इसी क्रम में प्रयाग जं., माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, शाहगंज, अमेठी एवं उन्नाव स्टेशनों पर अधिकारियों, कर्मचारियों, RPF, सफाई मित्रों एवं यात्रियों ने श्रमदान में भाग लिया। रायबरेली स्टेशन पर सहायक चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यातायात, परिचालन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सहभागिता की।

यात्रियों एवं आमजन को किया गया जागरूक

Lucknow
Lucknow

अभियान के दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने के लिए यात्रियों एवं आमजन को जागरूक किया गया।

Comments are closed.