RBSK कर्मचारी संघ में बड़ा बदलाव, डॉ. आशुतोष उपाध्याय बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत एवं क्रियाशील बनाने की उम्मीद

118

Lucknow: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरसंडी, मिर्जापुर में कार्यरत डॉ. आशुतोष उपाध्याय को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

विचार-विमर्श के बाद बनी सहमति

Lucknow
Lucknow

संगठन के अनुसार, यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (कार्यवाहक) डॉ. मोहम्मद शाहिद की सहमति तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सलाहकारों एवं सक्रिय सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद किया गया है।

प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद

संगठन ने नवनियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वे प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत और क्रियाशील बनाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्मिकों के बीच एकजुटता, विश्वास और ऊर्जा का संचार करते हुए कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका

संगठन की ओर से उन्हें प्रतिनिधित्व एवं वार्ता के माध्यम से कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Comments are closed.