गांधी की जयंती पर लखनऊ मंडल में स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

DRM सुनील कुमार वर्मा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

12

Lucknow: 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा, ADRM-1 शूरवीर सिंह एवं लखनऊ-Ii नीलिमा सिंह सहित मंडल के अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे।

DRM ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता की शपथ दिलाते DRM सुनील कुमार वर्मा
स्वच्छता की शपथ दिलाते DRM सुनील कुमार वर्मा

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में DRM सुनील कुमार वर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद स्टेडियम से स्टेशन तक स्वच्छता रैली निकाली गई। वहीं स्टेशन के सामने स्थित गांधी पार्क में DRM एवं अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

चयनित क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान चारबाग स्टेशन के प्रथम पोर्टिको में वेस्ट-टू-आर्ट मॉडल, सफाई रसायनों एवं सफाई उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही मंडल की उत्कृष्ट स्वच्छता वाली चयनित क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता एवं इससे जुड़े जागरूकता के विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी मंचन हुआ, जिसके माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद DRM ने अपने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी किया।

स्टेशन परिसर में 37वें गांधी पुस्तक मेले का शुभारंभ

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम के अगले चरण में लखनऊ स्टेशन परिसर में 02 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 37वें गांधी पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने महात्मा गांधी के विचारों एवं जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने वहां लोगों से गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी आह्वान किया।

स्वच्छता तथा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छ्ता कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ग्रुप फ़ोटो
स्वच्छ्ता कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ग्रुप फ़ोटो

महात्मा गांधी की जयंती पर मंडल के वाराणसी जं., अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, प्रयाग जंक्शन, सुल्तानपुर, रायबरेली सहित विभिन्न स्टेशनों एवं प्रतिष्ठानों पर भी स्वच्छता तथा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मंडल द्वारा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

 

Comments are closed.