HMSI ने रचा रिकॉर्ड: H1 FY26 में 34.40 लाख यूनिट्स की बिक्री, 15% की ग्रोथ

सितंबर 2026 में 24% उछाल के साथ 7.06 लाख यूनिट्स बिकीं, घरेलू बिक्री में 26% की बढ़त

17

Lucknow: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (HMSI) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान कुल 34.40 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि (अप्रैल-सितंबर 2025) में बिकी 29.93 लाख यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 15% की बढ़ोतरी है।

H1 FY26 (अप्रैल-सितंबर 2026) का ब्रेकअप:

– घरेलू बिक्री: 30.44 लाख यूनिट (पिछले साल 26.82 लाख), 13% की ग्रोथ
– एक्सपोर्ट: 3.96 लाख यूनिट (पिछले साल 3.11 लाख), 27% की ग्रोथ

सितंबर 2026 में रिकॉर्ड उछाल:

सितंबर 2026 में HMSI ने कुल 7.06 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो सितंबर 2025 के 5.68 लाख यूनिट्स से 24% ज्यादा है।

– घरेलू बिक्री: 6.36 लाख यूनिट (पिछले साल 5.05 लाख)- 26% ग्रोथ
– एक्सपोर्ट: 0.69 लाख यूनिट (पिछले साल 0.62 लाख)- 11% ग्रोथ

कंपनी ने इस ग्रोथ का श्रेय फेस्टिव सीजन की मजबूत मांग, नए मॉडल्स और एक्सपोर्ट मार्केट में बढ़ती पकड़ को दिया है।

Comments are closed.