अखिलेश यादव से मिले AAP नेता संजय सिंह, अखिलेश बोलें- संजय सिंह को भी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया

लोकतंत्र में जो तकलीफें उठाता है, जनता उसे करती है सम्मानित- अखिलेश यादव

0 69

लखनऊ

AAP UP प्रभारी संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि संजय सिंह को भी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया। उन्हें भी बहुत तकलीफें उठानी पड़ीं। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जो तकलीफें उठाता है। जनता उसे सम्मानित करती है। इस बार के चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव से मिलते AAP नेता संजय सिंह

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार जिन एजेंसियों से लोगों को न्याय मिलना चाहिए उनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। एजेंसियों की मदद से झूठे मुकदमे दायर कर चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इन्हीं संस्थाओं की मदद से महाराष्ट्र में भाजपा ने अपनी सरकार बनवा ली है और इनकी मदद से वसूली कर रही है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। हम आप सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आभारी हैं कि वो इस लड़ाई में हमारे साथ हैं।

अखिलेश यादव व संजय सिंह चर्चा करते हुए

AAP नेता व राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह एक तानाशाह को हराने का चुनाव है। आम आदमी पार्टी यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को डराकर धमकाकर भाजपा में शामिल करा रही है। दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है। दिल्ली सरकार के एक मंत्री के यहां छापेमारी की गई और फिर दबाव डालकर उससे इस्तीफा दिलवाया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते अखिलेश यादव व संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग पर कहा कि मणिपुर में एक साल से हिंसा हो रही है। वहां महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है भाजपा के लोग वहां के मुख्यमंत्री से क्यों इस्तीफा नहीं मांगते हैं?
उन्होंने अखिलेश यादव का भी आभार जताया और कहा कि इस मुश्किल समय में अखिलेश यादव हमारे साथ खड़े हैं। हम उनका आभार जताते हैं। आज भी उन्होंने सुनीता भाभी (अरविंद केजरवाल की पत्नी) से फोन कर बात की और उनका हालचाल लिया। यूपी में आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.