रेलवे ने त्योहारों पर चलाईं दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, घर जाना हुआ आसान

एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल और एक अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस शामिल

11

Lucknow: त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसमें एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल और एक अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस शामिल है। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

1. लुधियाना-गया-लुधियाना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04664/04663)

यह ट्रेन 19 एलएचबी कोचों (सामान्य, एसी, स्लीपर) के साथ चलेगी।

– गाड़ी संख्या 04664: 12 नवंबर 2026 को लुधियाना से सुबह 06:30 बजे चलेगी। धंधारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए आलमनगर 19:00-19:10 बजे, उतरटिया 20:00-20:02 बजे, रायबरेली 21:14-21:16 बजे, प्रतापगढ़ 23:00-23:05 बजे, वाराणसी 02:25-02:35 बजे और डीडीयू, सासाराम, डेहरी होते हुए अगले दिन सुबह 08:00 बजे गया पहुंचेगी।

– गाड़ी संख्या 04663 (वापसी): 13 नवंबर 2026 को गया से सुबह 11:00 बजे चलेगी। वाराणसी 15:20-15:30 बजे, प्रतापगढ़ 18:00-18:05 बजे, रायबरेली 19:43-19:45 बजे, उतरटिया 21:38-21:40 बजे, आलमनगर 22:45-22:55 बजे होते हुए दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

2. सहारनपुर-वाराणसी-सहारनपुर अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस (04552/04551)

यह ट्रेन 17 आईसीएफ कोचों (सामान्य+SLR) के साथ अनारक्षित रहेगी।

– गाड़ी संख्या 04552: 30 अक्टूबर 2026 को सहारनपुर से दोपहर 14:00 बजे चलेगी। मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए आलमनगर 23:35-23:45 बजे, रायबरेली 01:43-01:45 बजे, प्रतापगढ़ 03:25-03:30 बजे, जंघई 04:20-04:22 बजे* होते हुए सुबह 07:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

– गाड़ी संख्या 04551 (वापसी): 02 नवंबर 2026 को वाराणसी से दोपहर 14:00 बजे चलेगी। जंघई 16:23-16:25 बजे, प्रतापगढ़ 17:30-17:35 बजे, रायबरेली 19:08-19:10 बजे, आलमनगर 21:35-21:45 बजे होते हुए अगले दिन सुबह 07:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी RailOne ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से जरूर ले लें।

Comments are closed.