Lok Shabha Election: उत्तर-पश्चिम लोकसभा में भाजपा कार्यकर्ता जोश में झूमे

0 52

नई दिल्ली 

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया ने जेएमडी टेंट रोहिणी में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली के प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ शामिल हुए। इस दौरान योगेंद्र चंदोलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि मोदी की गारंटी क्षेत्र में लेकर आया हूं। मेरी  गारंटी मेरे भाजपा के सभी कार्यकर्ता हैं। मेरे अंदर कार्यकर्ताभाव है और मैं आजीवन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखते हुए हमेशा उनका सम्मान करूंगा। भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव में हैट्रिक तो बना चुकी है। इस बार चौका लगेगा।

लोकसभा चुनाव में जीतने का मंत्र

वहीं दूसरी ओर स्वागत के बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि मनुष्य में दो प्रकार की ऊर्जा होती है। एक शरीर की ऊर्जा और दूसरी बुद्धि की ऊर्जा होती है। लेकिन एक तीसरी ऊर्जा भी होती है जिसे प्राणों की ऊर्जा कहते हैं जो उपरोक्त दोनों ऊर्जाओं से प्रबल होती है। यह ऊर्जा इतिहास रच देती है, यही ऊर्जा अनेक कहानियों को जन्म देती है। पूरे प्राणों से उठी ऊर्जा अवश्य सफलता तो प्राप्त करती है। उन्होंने मोदी पर एक गीत को बजवाकर झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साह से झूमने का अवसर दिया। बड़ी बैठक के बाद उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति की अलग से बैठक की जिसमें उन्होंने चुनाव में सक्रिय विभिन्न विभागों की टोलियों की समीक्षा की।

कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता हुए शामिल 

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ट नेताओ ने भाग लिया इसमें, तीन लोकसभाओं की क्लस्टर प्रमुख रेखा गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विजेंदर गुप्ता, मुंडका व नांगलोई से पूर्व विधायक,वर्तमान में केशवपुरम जिला प्रभारी मनोज शौकीन,प्रदेश उपाध्यक्ष और नजफगढ़ जिला प्रभारी  विनय रावत,प्रदेश मंत्री नरेश ऐरन,प्रदेश प्रवक्ता शुभेंद्र अवस्थी,प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख डॉ.रोहित उपाध्याय,बाहरी दिल्ली जिले के नवनियुक्त जिला प्रभारी योगेश अत्रेय,लोकसभा प्रभारी राजकुमार भाटिया,सह प्रभारी  राजन तिवारी,चुनाव प्रभारी जयभगवान यादव,उत्तर पश्चिम जिले के सह प्रभारी  विनोद बिछेदी,उत्तर पश्चिम जिले के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गौतम और बाहरी दिल्ली जिले के अध्यक्ष  सियाराम शरण सहित जिले,मंडल ,मोर्चों सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन पूर्व नेता सदन वीपी पांडेय ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.