स्वच्छता पखवाड़ा-2026: लखनऊ मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

यात्रियों से रेलवे परिसरों में कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील

13

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों और रेलवे परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।लखनऊ, अयोध्या धाम, वाराणसी जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, रेल लाइन, यार्ड, विश्रामालय, वेटिंग रूम और शौचालयों की विशेष सफाई की जा रही है। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

अभियान की मुख्य बातें

Lucknow
Lucknow

– रेलवे कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर पटरियों से कचरा एकत्र कर उचित निस्तारण,
– बाराबंकी, जौनपुर और शाहगंज स्टेशनों पर लंबे समय से जमा Legacy Waste को पूरी तरह हटाया गया,

Lucknow
Lucknow

– यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है,
– “स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ पर्यावरण” के संकल्प के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा।

Lucknow
Lucknow

मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे परिसरों में कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और गंदगी न फैलाएं।

Comments are closed.