Vande Bharat में छूटी यात्री की अंगूठी, रेलकर्मियों ने सुरक्षित वापस लौटाकर पेश की ईमानदारी एवं तत्परता की मिसाल

अंगूठी वापस मिलने पर महिला यात्री ने रेल कर्मचारियों के प्रति जताया आभार

16

Lucknow: उत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने Vande Bharat में महिला यात्री की छुटी हुई अंगूठी सुरक्षित वापस लौटाकर एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का मिसाल पेश किया है। वहीं अंगूठी वापस मिलने पर महिला यात्री ने रेल कर्मचारियों की तत्परता, सहयोग एवं सराहनीय कार्य के लिए आभार भी जताया है।

अनजाने में बर्थ पर ही छूट गई थी महिला यात्री की अंगूठी

Lucknow
Lucknow

लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, बीते 21 नवम्बर को प्रज्ञा पांडेय ट्रेन संख्या 27422 New Delhi– Varanasi Vande Bharat के कोच संख्या A2 की बर्थ संख्या 31 पर यात्रा कर रही थी। इसी बीच अनजाने में उनकी अंगूठी उनके बर्थ पर छूट गई थी। ट्रेन से उतरने के बाद जब उन्हें अंगूठी छूटने की जानकारी हुई तो उन्होंने सहायता की तलाश की।

ड्यूटी पर न होने के बावजूद ट्रेन मैनेजर ने की महिला यात्री की मदद

इसी दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में उनकी मुलाकात ट्रेन मैनेजर प्रशांत श्रीवास्तव से हुई। हालांकि, प्रशांत ड्यूटी पर नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने यात्री की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता प्रदान की तथा कोच अटेंडेंट मनु से संपर्क किया। दोनों रेल कर्मचारियों ने आपसी समन्वय एवं प्रयासों से अंगूठी की तलाश की और उसे सुरक्षित बरामद कर यात्री प्रज्ञा पांडेय को वापस सौंप दिया।

यात्रियों को बेहतर एवं संवेदनशील सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तर रेलवे सदैव प्रतिबद्ध

वहीं अपनी खोई हुई अंगूठी सुरक्षित वापस मिलने पर प्रज्ञा पांडेय ने रेल कर्मियों की तत्परता, सहयोग एवं सराहनीय कार्य के लिए आभार भी व्यक्त किया। समर्थ गुप्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व संरक्षा के साथ-साथ उन्हें बेहतर एवं संवेदनशील सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Comments are closed.