लखनऊ मंडल ने छह ट्रेनों में अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा के 371 मामले पकड़े
बाराबंकी जं. और रसौली स्टेशन पर चला विशेष टिकट जांच अभियान
Lucknow: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए बाराबंकी जं. और रसौली स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 6 ट्रेनों में कुल 371 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹2,86,580 का राजस्व प्राप्त हुआ। 36 यात्रियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए ACJRM/NR/LKO के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इन ट्रेनों में जांच हुई

1. 15716 – गरीब नवाज एक्सप्रेस
2. 64215 – अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू
3. 22922 – बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस
4. 15110 – मथुरा-छपरा एक्सप्रेस
5. 15053 – गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
6. 14225 – वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी
अभियान में इन्होंने की सहभागिता

यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी। अभियान उनके निर्देशन और सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच मोहित कुमार मेहंदीरत्ता के नेतृत्व में चला। इसमें 32 टिकट जांच कर्मचारी, RPF के 08 और GRP के 06 जवान शामिल रहे।
नियमित चलाये जा रहे हैं ये अभियान

DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक केरना है।
Comments are closed.