NHM कर्मियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज, 8 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन
यूपी में 1 लाख NHM कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
Lucknow: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में आंदोलन तेज हो गया है। संघर्ष समिति के आह्वान और संयुक्त NHM कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्ताव पर 08 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा आंदोलन होगा।
सम्मानजनक वेतन को तरस रहे कर्मचारी
संघ ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। संघ का कहना है कि यूपी में लगभग 1 लाख NHM कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, फिर भी उन्हें सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है।
प्रमुख मांगें:
– राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू हो
– वेतन की व्यवस्था राज्य बजट से हो
– सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति
– समान कार्य के लिए समान वेतन
– EPF, ESI/स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी का लाभ
– सेवा सुरक्षा और नियमितीकरण की स्पष्ट नीति
– आउटसोर्स कार्मिकों के समायोजन की पारदर्शी नीति
– समयबद्ध वेतन भुगतान और अन्य लंबित समस्याओं का समाधान
NHM कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार
विभिन्न जिलों में ज्ञापन, प्रदर्शन और जनसंपर्क चल रहा है। 8 अक्टूबर को लखनऊ में सभी संवर्गों के कर्मचारी जुटेंगे।प्रदेश महामंत्री योगेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि NHM कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन न मिलने से असंतोष स्वाभाविक है। यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए है।
Comments are closed.