लालगोपालगंज में लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शख्स की बचाई जान

लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोका

14

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में एक लोको पायलट R.R. मीना की सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। सीनियर DCM समर्थ गुप्ता शनिवार सुबह करीब 03:50 बजे प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14308) जब लालगोपालगंज- रामचौरा रोड रेलखंड के किलोमीटर 23/05 के पास से गुजर रही थी, तो लोको पायलट ने ट्रैक पर एक व्यक्ति को पड़ा देखा।लोको पायलट की सतर्कता और मानवता की सराहना 

लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रैक पर पड़े व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई। RPF कंट्रोल को सूचना देकर उसे रामचौरा रोड स्टेशन लाया गया और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। रेलवे प्रशासन ने लोको पायलट की सतर्कता और मानवता की सराहना की है।

 

 

Comments are closed.