रस्तोगी हॉस्पिटल के 57 तीर्थ यात्रियों का दल पहुंचा नैमिषारण्य, रिजॉर्ट में हुआ भव्य स्वागत

अस्पताल प्रबंधन समिति ने वासु रस्तोगी के प्रति जताया आभार

165

Lucknow: रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र, लखनऊ (रस्तोगी हॉस्पिटल) के 57 तीर्थ यात्रियों को लेकर बस कुछ देर पूर्व सीतापुर में नैमिषारण्य/नीमसार स्थित अगस्त्य रिजॉर्ट पहुंची।

रिजॉर्ट के MD ने सभी यात्रियों का किया भव्य स्वागत

रिजॉर्ट में तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था
रिजॉर्ट में तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था

रिजॉर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर वासु रस्तोगी ने सभी यात्रियों का आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया। सुंदर एवं विशाल रिजॉर्ट को देख सभी यात्री गदगद हो गए। प्रबंधकों द्वारा सभी यात्रियों के लिए निशुल्क स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था की गई थी।

नैमिषारण्य अत्यंत पवित्र और प्राचीन हिंदू तीर्थ स्थल

अस्पताल प्रबंधन समिति ने वासु रस्तोगी का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार जताया है। बता दें कि नैमिषारण्य, जिसे नीमसार भी कहते हैं, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गोमती नदी के बाएँ तट पर स्थित एक अत्यंत पवित्र और प्राचीन हिंदू तीर्थ स्थल है।

 

Comments are closed.