संयुक्त NHM संघर्ष समिति ने फूंका आंदोलन का बिगुल, 75 जिलों में भेजा मांग पत्र

मांगें पूरी न होने पर 8 अक्टूबर को लखनऊ में 75 हजार कर्मचारी देंगे अनिश्चितकालीन धरना

534

Lucknow: संयुक्त NHM संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) के माध्यम से प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को मांग पत्र भेजा गया। यह जानकारी संयुक्त NHM कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अम्मार जाफ़री ने दी।

सभी कर्मचारी एवं उनके संगठनों ने सुनिश्चित की भागीदारी

प्रदेश में जिला संयोजक के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी कर्मचारी एवं उनके संगठनों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की। इसी क्रम में लखनऊ में संयोजक विजय वाजपेयी एवं सह-संयोजक प्रशांत सिंह चौहान के नेतृत्व में तथा संयुक्त NHM उप्र के महामंत्री योगेश उपाध्याय की मौजूदगी में लखनऊ CMO को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में इनकी रही मौजूदगी

ज्ञापन में डॉ. अभयानंद (जिला अध्यक्ष, संयुक्त NHM), संजय (महामंत्री, संयुक्त NHM), विजय वर्मा, विवेक, सचिन, इरशाद सहित जिले के समस्त कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

समिति ने दी यह चेतावनी

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 8 अक्टूबर को प्रदेश के 75 हजार कर्मचारी लखनऊ में अनिश्चितकालीन विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Comments are closed.