Mamata Banerjee गंभीर रुप से घायल, सिर पर लगी चोट

कारण का अभी पता नहीं चला, सब कर रहे ठीक होने की दुआ

0 84
कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को गंभीर रुप से घायल हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीएमसी पार्टी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को चोट लगने की तस्वीर भी साझा करते हुए घटना की पु​ष्टि की है। वहीं मुख्यमंत्री के साथ हुई दुर्घटना के बाद सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।
बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव से पहले भी उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। उसके बाद उन्होंने पैर में प्लास्टर लगाकर चुनाव का प्रचार किया था। उसके बाद साल 2024 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगी है। जनवरी महीने में उन्हें बर्धमान जिले से लौटते वक्त माथे के ऊपरी हिस्से में चोट लगी थी। तब मुख्यमंत्री के काफिले की कार की हल्का एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद सीएम के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.