धर्म OTP है जो जीवन बदल देता है: विहसंत सागर जी महाराज

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतार कर और जयकारों के साथ की अगवानी

12

Lucknow: लखनऊ भ्रमण के दौरान पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे चौक दिगंबर जैन मंदिर से सहादतगंज दिगंबर जैन मंदिर, चूड़ी वाली गली तक पदयात्रा की। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतार कर और जयकारों के साथ गुरुदेव की अगवानी की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने दी।

Lucknow
Lucknow

धर्म का OTP जीवन ही बदल देता है

सहादतगंज मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए महाराज जी ने कहा कि तकनीकी OTP तो बस कुछ पलों का काम करता है, मगर धर्म का OTP जीवन ही बदल देता है। सफलता की चमक से कहीं अधिक महत्वपूर्ण धर्म का नूर है।

मनुष्य को अपने कर्मों का लेखा-जोखा समझ आता है

Lucknow
Lucknow

उन्होंने कहा कि धर्म का मार्ग मिलने पर मनुष्य को अपने कर्मों का लेखा-जोखा समझ आता है। धर्म आत्म-जागरण का वह OTP है जो मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप की पहचान कराता है। जो समय रहते धर्म अपना लेता है, वह सफलता के साथ-साथ सार्थकता की ओर भी बढ़ता है।
सिद्धार्थ जैन के मुताबिक, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments are closed.