सावन उत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, पौधरोपण का भी दिया गया संदेश
प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
Lucknow: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (NRWWO) द्वारा शनिवार 2026 को साकेत क्लब में पारंपरिक सावन उत्सव हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा उपस्थित रहीं।
पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर
सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, इस अवसर पर निरुपमा वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
संगठन की सदस्यों ने दीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में संगठन की सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘माँ के नाम एक पेड़’ तथा ‘कैच द रेन’ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इन अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिए संगठन की ओर से पौधों का वितरण किया गया।
इन्होंने भी की सहभागिता
समर्थ गुप्ता ने बताया कि उत्सव में नई दिल्ली मुख्यालय के अधिकारियों एवं अतिथियों, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) तथा पूर्वोत्तर रेलवे की महिला कल्याण संगठनों के सदस्यों ने भी सहभागिता की।
Comments are closed.