DRM ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
स्टेशन परिसर में जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया एवं यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।
वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा कराने के निर्देश

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, DRM ने मौके पर RPF को स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा कराने तथा वाहनों के अनावश्यक जमाव को रोकने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों एवं उनके परिजनों को परिसर में आवागमन में सुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
जल निकासी व्यवस्था को और अधिक बनाएं प्रभावी

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सर्कुलेटिंग एरिया मे जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
यात्रियों से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल हो समाधान

DRM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था की नियमित निगरानी होती रहे। साथ ही यात्रियों से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.