‘चुनाव आयोग ने पैदा किया संवैधानिक संकट’, CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें- रोसा
किन ताकतों के निर्देश पर संविधान-विरुद्ध काम कर रहा था आयोग
Sonbhadra: नए मतदाताओं को जोड़ने वाले फॉर्म-6 में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद रोजगार- सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) ने कहा है कि चुनाव आयोग की कार्रवाई संविधान के विरुद्ध और अनाधिकृत थी।
मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए

रोसा ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली ने देश के सामने संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है। लोग जानना चाहते हैं कि किन ताकतों के निर्देश पर आयोग संविधान-विरुद्ध काम कर रहा था। इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और अवैधानिक SIR तथा 2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून को रद्द किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा गया पत्रक
यह मांग बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक पर आयोजित प्रदर्शन में उठाई गई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्रक भी भेजा गया, जिसमें चुनाव आयोग की कार्रवाई के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर दमन को लेकर चिंता जताई गई और लोकतांत्रिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई।
सवालों पर भी मांग पत्र दिया
इसके अलावा BDO म्योरपुर को जी राम जी योजना में बकाया मजदूरी, शुद्ध पेयजल और शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार के सवालों पर भी मांग पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम का नेतृत्व IPF जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सारद प्रसाद पनिका, रोसा की पूर्वांचल सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, जिला संयोजक सविता गोंड, जीत कुमार मौर्य, अरुण कुमार चौबे सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने किया।
Comments are closed.