विवेकानंद के निःशुल्क कार्डियो थोरैसिक क्लीनिक में 20 मरीजों ने लिया परामर्श

वरिष्ठ सर्जन प्रो. (डॉ.) भाबातोष बिस्वास ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

16

Lucknow: लखनऊ में IT चौराहा स्थित विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक में मंगलवार को हृदय, फेफड़ों, छाती और रक्त वाहिकाओं से संबंधित रोगों के लिए निःशुल्क कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का आयोजन किया गया।

20 मरीजों ने उठाया लाभ

Lucknow
Lucknow

सुबह 9 से सायं 5 बजे तक चले इस क्लीनिक में वरिष्ठ सर्जन प्रो. (डॉ.) भाबातोष बिस्वास ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। कुल 20 मरीजों ने निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया।

हृदय, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं की समस्याओं में समय पर पहचान जरूरी

प्रो. बिस्वास ने कहा कि हृदय, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं की समस्याओं में समय पर पहचान जरूरी है। सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या लगातार थकान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते विशेषज्ञ से मिलने से सही इलाज की दिशा तय होती है।

जरूरतमंदों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाना संस्थान की परंपरा

संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाना संस्थान की सेवा-परंपरा है। ऐसे क्लीनिक से मरीजों को समय पर मार्गदर्शन मिलता है।

Comments are closed.