DRM ने खतरे को समय रहते पहचानने वाले 5 रेलकर्मियों को किया सम्मानित

DRM सुनील कुमार वर्मा ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान

14

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने सितंबर 2026 में ड्यूटी के दौरान सजगता और तत्परता दिखाते हुए संभावित खतरे को समय रहते पहचानने वाले पांच कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भी रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक राजनीश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने सोमवार को दी। इस दौरान DRM सुनील कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों की सजगता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक

DRM ने कहा कि रेल संचालन के दौरान किसी भी असामान्य स्थिति को समय रहते पहचानना और तत्काल कार्रवाई करना संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की सतर्कता और जिम्मेदारी अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

सम्मानित होने वाले कर्मचारी:

1. रंजन कुमार, स्टेशन मास्टर, बाबतपुर
2. मुकेश ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक, ब्लॉक हट बी (BHB)
3. आशीष कुमार मौर्या, पॉइंट्समैन, जलालगंज स्टेशन
4. जीतेन्द्र कुमार, पॉइंट्समैन, त्रिलोचन महादेव स्टेशन
5. सन्टी कुमार, पॉइंट्समैन, मड़ियाहूँ स्टेशन

Comments are closed.