पूजा त्योहार पर भीड़ से राहत, लखनऊ मंडल पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों का करेगा संचालन

पूजा स्पेशल ट्रेन: LTT, हडपसर और मुंबई से पूर्वांचल के लिए 5 विशेष ट्रेनें

141

Lucknow: पूजा त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें मुंबई, हडपसर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ, गाजीपुर सिटी, गोरखपुर और बनारस के लिए चलेंगी। यह जानकारी सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

1. 01123/24 LTT-मऊ द्वि-साप्ताहिक (12 फेरे): 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक LTT से हर शुक्रवार-रविवार दोपहर 12:15 बजे, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज होते हुए मऊ रात 9:30 बजे।

2. 01431/32 हडपसर-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक (12 फेरे): 13 अक्टूबर से हडपसर से मंगल-शुक्र सुबह 6:55 बजे, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार होते हुए गाजीपुर सिटी रात 8:15 बजे।

3. 01079/80 CSMT-गोरखपुर दैनिक (32 फेरे): 16 अक्टूबर से CSMT से रोज रात 10:30 बजे, लखनऊ सुबह 4:05 बजे, गोंडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर सुबह 10 बजे। वापसी गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे।

4. 01415/16 हडपसर-गोरखपुर दैनिक (32 फेरे): 16 अक्टूबर से हडपसर से रोज सुबह 7:05 बजे, लखनऊ सुबह 9:55 बजे, गोरखपुर शाम 4 बजे।

5. 01051/52 LTT-बनारस द्वि-साप्ताहिक (12 फेरे): 14 अक्टूबर से LTT से बुध-गुरु दोपहर 12:15 बजे, बनारस शाम 4:05 बजे। वापसी बनारस से रात 8:30 बजे, वाराणसी जं. 20:45/20:50 बजे।

सीनियर DCM ने बताया कि सभी ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और AC सहित 18-22 कोच होंगे। यात्री RailMadad या हेल्पलाइन 139 से समय की पुष्टि कर लें।

Comments are closed.