लखनऊ मंडल के DRM ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंडल कार्यालय में हुआ आयोजन

8

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। यह जानकारी Sr. DCM समर्थ गुप्ता ने दी।

स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान

Lucknow
Lucknow

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी से अपने कार्यस्थल, रेलवे परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक व्यवहार एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए।

विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन

सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसर का निर्माण संभव है। अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडल में विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ कार्यक्रम, स्वच्छता विषयक कला, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं तथा प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

स्वच्छता के निरीक्षण पर विशेष ध्यान

इसके अतिरिक्त गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म को प्लास्टिक मुक्त रखने, ट्रेनों के शौचालय, कोच, लिनेन एवं पैंट्री कार की स्वच्छता के निरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, बोतल क्रशर एवं जीरो-वेस्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण के लिए प्रयास जारी

साथ ही रेलवे परिसरों में कचरे के उचित निस्तारण एवं गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 की शुरुआत 17 सितंबर से हो चुकी है और यह 2 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती / स्वच्छ भारत दिवस) तक पूरे देश में चलाया जा रहा है।

Comments are closed.