नगर निगम की नई कार्यकारिणी में आनंद वर्मा फिर बने अध्यक्ष, शमील एखलाक को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री समेत 21 पदों पर मिली जिम्मेदारी

66

Lucknow Nagar Nigam: नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी में आनंद वर्मा को एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया। वहीं शमील एखलाक को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अब्दुल तनवीर को संरक्षक, मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार और सुखदेव प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

निखिलेश खरे को प्रचार मंत्री व शत्रोहन लाल को बनाया गया कार्यालय मंत्री

Lucknow
Lucknow

नई कार्यकारिणी में मिर्जा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी और रेखा यादव को मंत्री, अर्जुन यादव को संगठन मंत्री, निखिलेश खरे को प्रचार मंत्री तथा शत्रोहन लाल को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अनुज गुप्ता और जाकिर अली को संयुक्त मंत्री, विशाल श्रीवास्तव को सलाहकार, यश प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा शिव शंकर राय को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद शमशाद, पवन पाल, अरुण पाल व मोहम्मद जमा को सदस्य बनाया गया है।

आम सभा में नव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 का गठन

Lucknow
Lucknow

लालबाग के नगर निगम मुख्यालय में स्थित संघ कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। जिसमें आम सभा के माध्यम से नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामरंग मिश्रा, संघ के पूर्व अध्यक्ष मो. अकील, राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा विद्युत सुरक्षा निदेशालय के उपाध्यक्ष पवन गौड़ समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका

Lucknow
Lucknow

आम सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल की सुविधाओं, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नई कार्यकारिणी कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Comments are closed.