स्व- परिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान
हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का भी विमोचन
Lucknow: बाजारखाला स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र पर रविवार को आयोजित स्व- परिचय सम्मेलन में 70 युवक- युवतियों के अभिभावकों ने उनका विवाह के लिए विवरण दिया। सुहासिनी समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के उपाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने महाराजा हरिश्चन्द्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
बेटे-बेटियों को संस्कार भी दिया गया

इनमें विवाह योग्य स्व- जातीय लड़के- लड़कियाँ की जन्म कुंडली मिलान आदि शामिल रहा। इसके साथ ही बेटे-बेटियों को संस्कार भी दिया गया। कमेटी हॉल में हुए कार्यक्रम में सुहासिनी की कार्यवाहक अध्यक्ष सीमा रस्तोगी ने पत्रिका का विमोचन कराया। पंडित उमेश मिश्रा ने जन्म कुंडली का मिलान कराया। समाज के महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जा रहा है।
ये लोग रहे मौजूद

सम्मेलन में केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, सुहासिनी की अध्यक्ष सीमा, महामंत्री शालिनी, स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के कोषाध्यक्ष बिजेंद्र रस्तोगी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
Comments are closed.