डाबर ग्लूकोज ने एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में चलाया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

डाबर की ओर से एकेडमी के टॉप एथलीट्स भी सम्मानित

8

Lucknow: डाबर ग्लूकोज के ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन के तहत गुरुवार को लखनऊ स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र चला। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं।

डॉक्टर और विशेषज्ञों के साथ कम्पनी के अधिकारी रहे शामिल

इस अवसर पर जाने-माने डॉक्टर और विशेषज्ञों सहित डाबर में कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस दिनेश कुमार, समाजसेवी पंकज तिवारी, परी पुस्तक प्रमुख अजय यादव, मुख्य कोच धर्मेन्द्र शुक्ला भी मौजूद रहे। मौके पर डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया।

खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा यह कैंपेन

डाबर के मार्केटिंग हैड- हेल्थ सप्लीमेंट्स बिनीत कुमार ने कहा,‘हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा।

डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है, जो एक्टिव लाईफस्टाईल जीना चाहते हैं। डाबर ग्लुकोज इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐसे में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिजिकल एक्टीविटीज करते हैं।

खेल में अच्छा परफोर्मेन्स के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत जरूरी

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के मुख्य कोच धर्मेन्द्र शुक्ला ने युवा एथलीट्स को बताया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

हमेशा से युवाओं को प्रेरित करता रहा है डाबर ग्लूकोज

कम्पनी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस दिनेश कुमार ने कहा, ‘डाबर ग्लूकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताजगी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं।’

क्या है एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन?

बता दें कि इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन लॉन्च किया है।

 

Comments are closed.