लखनऊ में 1,500 रेल कर्मियों के आवासों के तत्काल जीर्णोद्धार एवं मरम्मत की मांग

मंडलीय कार्यालय के सभागार में NRMU की 248वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक

6

Lucknow: लखनऊ में ऐशबाग स्थित 1,500 रेल कर्मियों के आवासों के तत्काल जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कराने की मांग की गई है। यह मांग नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा के समक्ष रखी।

DRM संग NRMU की 248वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को NRMU की 248वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक हुई। इसका शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए DRM श्री वर्मा ने कर्मचारियों के हित में रेल प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों एवं निर्णयों की जानकारी दी।

अतिरिक्त पॉइंट्समैन की तैनाती पर चर्चा

यूनियन के पदाधिकारियों ने लखनऊ ऐशबाग स्थित 1,500 रेल आवासों के शीघ्र जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कराने की बात कही। साथ ही लखनऊ, वाराणसी एवं सुलतानपुर स्टेशनों पर कार्यभार को देखते हुए अतिरिक्त पॉइंट्समैन की तैनाती सहित विभिन्न कर्मचारी हित संबंधी विषयों को प्रशासन के समक्ष रखा, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशासन एवं यूनियन के बीच समन्वय स्थापित करना मकसद

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM ने बताया कि बैठक का उद्देश्य प्रशासन एवं यूनियन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कर्मचारी तथा प्रशासनिक मुद्दों का पारदर्शी एवं समाधान सुनिश्चित करना है।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर द्वारा आयोजित इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन के मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.