अचानक कार छोड़ साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे DPA कोषाध्यक्ष, अस्पताल से लेकर डॉक्टर, कर्मचारी तक हैरान!
रोजाना चार पहिया से चलने वाले अजय कुमार पाण्डेय आज अचानक साइकिल से ही क्यों कार्यालय पहुंचे?
Lucknow: लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में तैनात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के संगठन मंत्री व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ‘अज्जू’ गुरुवार को सुबह साइकिल चलाते हुए ही अपने कार्यालय पहुंच गए। यह देख लोग हैरान रह गए और चर्चा शुरू हो गई कि रोजाना चार पहिया से चलने वाले अजय कुमार पाण्डेय आज अचानक साइकिल से ही क्यों कार्यालय पहुंचे हैं?
हैरान कर देने वाली खबर सुर्खियों में आई

धीरे-धीरे डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच यह हैरान कर देने वाली खबर सुर्खियों में आ गई। इसी बीच अजय कुमार पाण्डेय से अचानक हुए इस बदलाव के बारे में बात करने के लिए उनसे सम्पर्क किया गया। DPA के कोषाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बताया कि मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ की अपील पर साइकिल से कार्यालय आने का फ़ैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक संघर्षों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों व अपने साथियों को सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग, साइकिलिंग और पैदल चलकर पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं।
पैदल चलने या साइकिल से आवागमन को प्राथमिकता

अजय पाण्डेय ने बताया कि इस पहल से परिसर के अंदर और आस-पास वाहनों के अनावश्यक उपयोग से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहां भी संभव होगा, वहां पैदल चलने या साइकिल से आवागमन करने को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करता रहूंगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाहनों पर निर्भरता कम करने से पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण और प्रदूषण के स्तर में कमी लाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल चलाना व पैदल चलना सभी के स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती में सुधार लाएगा।
दैनिक आवागमन के लिए वाहनों का न करें उपयोग
विशेष रूप से उन्होंने अस्पताल परिसर से 3-4 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले डॉक्टरों व साथी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि दैनिक आवागमन के लिए वाहनों का उपयोग न करें। इसके बजाय उन्होंने पैदल चलने या साइकिल चलाने को एक स्वस्थ और अधिक टिकाऊ विकल्प के रूप में अपनाने का आग्रह किया।
साइकिल से ही आवागमन करते रहेंगे- अजय पाण्डेय
उन्होंने आगे कहा कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, वे स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नेतृत्व, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में साइकिल से ही आवागमन करते रहेंगे। बताते चलें कि अजय कुमार पाण्डेय अस्पताल के गेट से साइकिल पर यात्रा करते हुए अपने कार्यालय पहुंचे हुए थे। वहीं इस बदलाव का असर आने वाले दिनों में भी काफी स्तर तक दिखेगा।
Comments are closed.