शिविर में 100 से अधिक मरीजों के आंखों की हुई जांच, तेज धूप भी बनी खतरनाक

8 से 18 साल के बच्चों ने भी कराई अपनी आंखों की जांच

16

Lucknow: तेज धूप और ज्यादा देर तक मोबाइल, कम्प्यूटर की स्क्रीन पर रहने वालों को नेत्र रोग का सामना करना पड़ रहा है। यह बात फिजीशियन डॉ. विशाल रस्तोगी ने रविवार को खाला बाजार स्थित रस्तोगी परामर्श केन्द्र में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इन दिनों तेज धूप भी आंखों का स्वास्थ्य बिगाड़ रही है।

100 से अधिक मरीजों के आंखों की हुई जांच

शिविर में नेत्र परीक्षक कलीम ने बताया कि 100 से अधिक मरीजों के आंखों की जांच कर चुके हैं, इनमें करीब एक दर्जन बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 8 से 18 साल के बीच है। केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को शिविर का आयोजन करते हैं।

Comments are closed.