‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर लखनऊ मंडल में ”रन फॉर यूनिटी”, DRM संग रेल कर्मियों व खिलाड़ियों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

41

Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ, जिसमें DRM सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा खिलाड़ियों ने सुबह दौड़ लगाई।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों एवं अद्भुत कृत्यों को किया याद

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी के अनुपालन में इस विशेष दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों एवं अद्भुत कृत्यों को याद किया गया।

अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

Lucknow
Lucknow

चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में DRM सुनील कुमार वर्मा ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडल के अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई एवं सभी को संबोधित किया। यह यूनिटी रन चारबाग स्टेडियम से शुरू होकर स्टेशन तक गयी एवं वापस स्टेडियम पर आकर इसका समापन किया गया।

Comments are closed.