कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर साथियों ने दी विदाई, माला पहनाकर किया स्वागत

नगर निगम कार्यालय जोन पांच में तैनात कर्मचारी को दी गई विदाई

186

Lucknow: नगर निगम कार्यालय जोन पांच में तैनात कर्मचारी राम जियावन के सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शुक्रवार को आयोजित विदाई व सम्मान समारोह में सभी ने उन्हें उपहार भेंट किया।

अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनके साथ बिताएं हुए पलों को याद किया

Lucknow
Lucknow

राम जियावन बेलदार पद पर तैनात थे। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनके साथ बिताएं हुए पलों को याद किया। इस अवसर पर जोनल अधिकारी नंदकिशोर, कर अधीक्षक अलोक श्रीवास्तव, जेड.एस.ओ राजेश, नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के संगठन मंत्री अर्जुन यादव व पदाधिकारी शमशाद आदि मौजूद रहें।

Comments are closed.