उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल: रेल कर्मियों को अब डिजिटल मिलेगी जानकारी, मैनुअली नियम पुस्तिका से मुक्ति

संचालन सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े नियमों को जानने के लिए सभी फील्ड स्टाफ को मिलेगा QR कोड आधारित सेफ्टी लिटरेचर

116

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)

रेलवे के फील्ड कर्मचारियों को ट्रेन संचालन सुरक्षा और यात्रियों की संरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी डिजिटल नियम पुस्तिका दी जाएगी, जिसमें नियमों का जिक्र होगा। अब तक आवश्यकता पड़ने पर संचालन सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े नियमों को जानने के लिए फील्ड स्टाफ को मैनुअली नियम पुस्तिका देखनी पड़ती थी।

सभी फील्ड स्टाफ को दिया जाएगा QR कोड आधारित सेफ्टी लिटरेचर: सीनियर DCM

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल परिचालन विभाग के सभी फील्ड स्टाफ को QR कोड आधारित सेफ्टी लिटरेचर दिया जाएगा। इस डिजिटल नियम पुस्तिका में परिपत्र, संयुक्त प्रक्रिया आदेश और स्टेशन वर्किंग रूल डायग्राम जैसी दस्तावेजी जानकारी रहेगी। इस सुविधा से फील्ड कर्मचारियों को किसी भी समय आवश्यक जानकारी तुरंत मिल सकेगी, जिससे कार्य निष्पादन में उनकी दक्षता बढ़ेगी। ट्रेन संचालन की सुरक्षा एवं यात्रियों की संरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। इसमें स्टेशन प्रबंधन, सिग्नलिंग, परिचालन प्रक्रियाओं, आपात प्रोटोकॉल आदि से संबंधित निर्देशों को सरल एवं सुस्पष्ट रूप में प्रस्तुत किया गया है।

परिचालन के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: DRM

DRM सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि
डिजिटल सेफ्टी डॉक्यूमेंट्स न केवल कर्मचारियों को अपडेटेड और सशक्त बनाएंगे, बल्कि भारतीय रेल के सुरक्षित, संरक्षित एवं कुशल परिचालन के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की नई दिशा प्रदान करेगी।

Comments are closed.