कर्मचारियों से तय कार्यावधि के अनुसार ही काम लिया जाए, मेंस यूनियन ने DRM से की मांग

DRM ने उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी से कराया अवगत

14

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा से नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) ने कर्मचारियों से निर्धारित कार्यावधि के अनुरूप ही कार्य लेने की मांग की है। साथ ही लंबित पदोन्नति के मामलों के निस्तारण और पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार सेवा लाभ देने की भी मांग उठाई।

NRMU की 249वीं स्थाई वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, गुरुवार को मंडल कार्यालय के सभागार में NRMU की 249वीं स्थाई वार्ता तंत्र (PNM) की दो दिवसीय बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ DRM सुनील कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर DRM ने मंडल की वर्तमान उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी यूनियन पदाधिकारियों को दी तथा कर्मचारी हित में उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

कर्मचारियों को स्थानीय अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने की मांग

यूनियन ने सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट, रायबरेली और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर कर्मचारियों के लिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हेतु स्थानीय अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने और अस्पतालों में उपचार संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े सभी विषयों पर नियमानुसार विचार और लंबित मामलों के समाधान पर चर्चा हुई।

बैठक में ये रेल अफसर व यूनियन के पदाधिकारी हुए शामिल

Lucknow
Lucknow

बैठक में ADRM शूरवीर सिंह चौहान और नीलिमा सिंह, सभी विभागों के शाखाध्यक्ष, यूनियन के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed.