PET के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा तीन स्पेशल ट्रेनें
लखनऊ से आगरा, प्रयागराज और बलिया को मिलेगी सुविधा
Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की 25 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज रामबाग संगम और बलिया के लिए चलेंगी ये ट्रेनें
सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, ये ट्रेनें लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज रामबाग संगम और बलिया के लिए चलेंगी। सभी ट्रेनों में 10-10 कोच होंगे, जिसमें 8 सामान्य श्रेणी और 2 SLR कोच शामिल हैं।
1. लखनऊ-आगरा फोर्ट-लखनऊ स्पेशल:
लखनऊ से 24 अक्टूबर को रात 11:00 बजे रवाना होगी। उन्नाव में 23:55 से 23:57, कानपुर सेंट्रल में 00:30 से 00:35 रुकते हुए सुबह 06:00 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वापसी में 25 अक्टूबर को आगरा फोर्ट से शाम 6:00 बजे चलकर कानपुर 23:25-23:30, उन्नाव 00:05-00:07 होते हुए लखनऊ रात 01:10 बजे पहुंचेगी।
2. लखनऊ-प्रयागराज रामबाग संगम स्पेशल:
25 अक्टूबर को लखनऊ से शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। बछरावां 18:50-18:52, रायबरेली 19:20-19:25, अमेठी 20:35-20:37, प्रतापगढ़ 21:20-21:25, प्रयाग 22:30-22:35 होते हुए रात 23:15 बजे प्रयागराज रामबाग संगम पहुंचेगी।
3. लखनऊ-बलिया स्पेशल:
25 अक्टूबर को लखनऊ से शाम 6:05 बजे रवाना होगी। बाराबंकी 18:45-18:47, रुदौली 19:35-19:37, अयोध्या कैंट 20:30-20:35, अयोध्या धाम 20:55-21:00, अकबरपुर 22:10-22:12, शाहगंज 23:15-23:20, जौनपुर 23:50-23:55, वाराणसी जंक्शन 00:15-00:25, वाराणसी सिटी 00:40-00:42, औड़िहार 01:18-01:20, गाजीपुर सिटी 01:55-01:57, यूसुफपुर 02:18-02:20 होते हुए सुबह 03:05 बजे बलिया पहुंचेगी।
Comments are closed.