लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर चला कचरा पृथक्करण जागरूकता अभियान
कैंटीन संचालकों एवं यात्रियों को दी गई कचरे के उचित निस्तारण की जानकारी
Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत सोमवार अक्टूबर को स्टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैंटीन संचालकों एवं यात्रियों को कचरे के उचित निस्तारण तथा चार रंगों के डस्टबिन (Color-Coded Dustbins) के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
इन स्टेशनों पर चला अभियान

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, यह अभियान लखनऊ, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी और मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ स्टेशनों पर चला। समर्थ गुप्ता के मुताबिक, कैंटीन संचालकों एवं यात्रियों को बताया गया कि कचरे का पृथक्करण स्रोत पर ही करें।
अलग-अलग डस्टबिन में डालें कचरा

निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग डस्टबिन में कचरा डालें। अपशिष्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। रेलवे परिसर में कचरा इधर-उधर न फेंके। साथ ही स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की भी अपील की गई।
गतिविधियाँ एवं जागरूकता अभियान लगातार आयोजित

लखनऊ मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ एवं जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और स्वच्छ रेल परिसर की अवधारणा साकार हो सके।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का करें पालन

मंडल द्वारा सभी रेल उपयोगकर्ताओं से अपील है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करें, कचरे को निर्धारित रंगों के डस्टबिन में ही डालें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
Comments are closed.