लखनऊ नगर निगम: BLO की जिम्मेदारी से मुक्त किये जाएं कर लिपिक, आनंद वर्मा ने उठाई मांग

विभागीय कार्य के साथ लगातार पुनरीक्षण में होती है समस्याएं: आनंद वर्मा

921

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:

लखनऊ नगर निगम के कर विभागों में तैनात लिपिकों को विधानसभा चुनाव के लिए कराए जाने वाले निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण 2025 कार्य से मुक्त करने की मांग की गई है। नगर आयुक्त से संस्था हित में इन लिपिकों को B.L.O. की जिम्मेदारी से मुक्त कराने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। यह जानकारी संघ के कार्यालय मंत्री शत्रोहन वाल्मीकि ने दी।

विभागीय कार्य के साथ-साथ निर्वाचक नामावलियों पर लगातार पुनरीक्षण का कार्य करते हैं लिपिक, होता है दबाव

आनंद वर्मा ने निर्वाचन विभाग के अफसरों द्वारा जोनों में जारी B.L.O. की नियुक्ति के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि कर विभागों में तैनात लिपिक विभागीय कार्य के साथ-साथ निर्वाचक नामावलियों पर लगातार पुनरीक्षण के कार्य करते हैं। विभाग में जनहित गारंटी योजना से अच्छादित नाम परिवर्तन, जन सूचनाधिकार अधिनियम- 2005 समयबद्ध उत्तर देना, R.T.G.S, डिमांड नोटिस, कैश काउंटर आदि की जिम्मेदारी संभालनी होती है। ऐसे में पुनरीक्षण के कार्य को कुशलता पूर्वक करने में लिपिकों को कठिनाईयां उत्पन्न होना स्वाभाविक है। जिसके निदान की नितांत आवश्यकता है। ताकि कर्मचारी विभागीय हित में अपने दायित्वों का निर्वाहन कुशलतापूर्वक कर सके।

पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त को कराया अवगत

आनंद वर्मा ने पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त को इससे अवगत कराया है। शत्रोहन वाल्मीकि के मुताबिक महापौर एवं सभी जोनों मे तैनात जोनल अधिकारी को भी पत्र की प्रति के माध्यम से इस आशय की जानकारी दी गई है।

Comments are closed.