उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल: सेवानिवृत्त 55 रेल कर्मियों का सम्मान, सभी को सेवाओं के लिए जताया आभार
प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी अंतिम भुगतान का प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी के पदक देकर से सम्मानित
इंडिन्यूज लखनऊ: (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सेवानिवृत्त 55 कर्मचारियों का सम्मान हुआ। मंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित समारोह में मण्डल कार्मिक अधिकारी R.C. बैरवा ने सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।
Related Posts
अंतिम भुगतान का प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक देकर सम्मानित
अपर मण्डल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को अंतिम भुगतान का प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक देकर सम्मानित किया। DRM सुनील कुमार वर्मा नें सभी कर्मियों से संवाद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी समेत कई अफसर व कर्मी शामिल रहे।
Comments are closed.